वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 9 जनवरी से शुरू होंगी। मुख्य परिसर से मंगलवार को परीक्षा सामग्री का वितरण शुरू हो गया। यह बुधवार को भी जारी रहेगा। दो दिनों में देश के कुल 362 परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री का वितरण की जाएगी। परीक्षा में देशभर के केंद्रों पर कुल 34,456 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालयों की सुविधा के लिए मुख्य परिसर में तीन पटल बनाकर परीक्षा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। शास्त्री प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक, श्रेणी सुधार और एकविषयक की परीक्षाओं के गोपनीय प्रपत्रों का थैला एवं अन्य सामग्री केंद्र व्यवस्थापकों या उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.