हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- हाजीपुर। प्रमुख संवाददात महापर्व छठ की तैयारियों के तहत हाजीपुर, पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सोनपुर और मुजफ्फरपुर समेत 30 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के गीत रेलवे स्टेशनों की उद्घोषणा प्रणालियों से गूंज रहे हैं। भारतीय रेल की यह पहल न केवल यात्रियों के मन को छूने वाली है, बल्कि उन्हें बिहार की सोंधी संस्कृति से भी जोड़ रही है। इस वर्ष भारतीय रेल ने छठ के इस अवसर को इस प्रयोग के जरिए खास बना दिया है। विशेषकर महिला यात्रियों को इन गीतों को गुनगुनाते हुए भी देखा जा सकता है। गोती के बोल हैं.. मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया,,छठी माई के करब हम वरतिया।। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए।। केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव, पहिले पहिल हम कईनी छठ के बरतिया।। पटना के घाट पर हमहूं अरगिया देहब हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.