मैनपुरी, जनवरी 5 -- गूगल पर फर्जी वेबसाइट प्लेटफार्म बनाकर जनसेवा केंद्र के संचालकों से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का मैनपुरी साइबर क्राइम पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया है। उसके कब्जे से 10 हजार 520 रुपये की नकदी और घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया जाने वाले मार्ग से साइबर अपराधी की गिरफ्तारी की गई। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में इस सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित कुमार पुत्र कमलेश निवासी राजपुर कला थाना कुर्रा ने शिकायत की कि अज्ञात व्यक्ति ने एईपीएस आधार कार्ड से पैसे निकालने और आधार कार्ड में सुधार की सुविधा देने के लिए ईसीएलपीई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की यूजर आईडी लेने के नाम पर ...