पटना, मई 6 -- बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। यह समय पर्व और त्योहारों का भी होता है। ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों के 150 जिलों में रह रहे प्रवासियों से बिहार भाजपा अपील करेगी कि चुनाव के समय अपने प्रदेश में आएं। पर्व-त्योहार में अपने प्रदेश में रहें और अच्छी सरकार बनाने के लिए अपना वोट जरूर डालें। भाजपा प्रदेश दफ्तर में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर हुई कार्यशाला में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार देश के 150 जिलों का चयन किया गया है, जहां भाजपा नेता जाएंगे और बिहार में हुए बदलाव की जानकारी देंगे। साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश आने का आग्रह करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.