मैनपुरी, मार्च 16 -- शोक कार्यक्रमों में भाग लेने आयी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश के हालात खराब हैं। गरीबी चरम सीमा पर है। व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बुनियादी विकास पूरे देश और उत्तर प्रदेश में कहीं नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश खंडहर नजर आ रहा है। रोजगार नहीं हैं। शिक्षा चरमराई हुई है। लोग समझ रहे हैं कि हालात खराब हैं। स्टॉक मार्केट डूब रहा है। हर तरफ हा-हाकार मचा हुआ है। डिंपल ने कहा कि अब लोग बदलाव चाहते हैं। अब बदलाव के सवाल उठाए जा रहे हैं। सांसद डिंपल यादव रविवार को मैनपुरी पहुंची। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं के घरों पर जाकर परिजनों के निधन पर शोक जताया। डिंपल ग्राम औडेन्य में सपा नेता ज्ञानेंद्र चौहान के छोटे भाई सिकंदर चौहान के निधन पर उनके आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने मामले की जानकारी ली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.