रामपुर, दिसम्बर 12 -- धमोरा में कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक हुई, जिसमें 14 दिसंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने और इसमें अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के खिलाफ एक अपराध है। जिसे भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर अंजाम दे रहे हैं। हमें साथ मिलकर इस वोट चोरी को रोकना होगा। ये हर भारतीय का कर्तव्य है, उसकी जिम्मेदारी है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी अब किसी से छुपी नहीं है। देश के हर घर में इस पर चर्चा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि 14 दिसंबर की रैली में न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि बड़ी संख्या में देश के नागरिक भी राहुल गांधी को सुनने के लिए ...