गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों ने जिलेभर में गृहे-गृहे सैन्य संवर्द्धन गायत्री यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के शक्ति संवर्द्धन के लिये विशेष आहूतियां प्रदान की। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चले इस अभियान के तहत जिले में करीब 500 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ। गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ को लेकर गायत्री परिजन सुबह में सात से नौ बजे तक अपने मंदिर, शक्तिपीठ स्थल व प्रज्ञा केंद्रों पर पहुंचकर सर्वप्रथम सामूहिक यज्ञ किया। उसके बाद अपने पीला गणवेश में टोलियों में बंटकर महिला-पुरूष कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों में पहुंचकर यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के दौरान देश में पड़ोसी देश के साथ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.