नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- देश के साझा विकास के रोडमैप पर मंथन मुख्य सचिवों का सम्मेलन नई दिल्ली। विशेष संवाददाता देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित मुख्य सचिवों के पाँचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शनिवार को केंद्रीय विषय "विकसित भारत के लिए मानव पूंजी" रहा, जिसके अंतर्गत देश के समग्र और सतत विकास हेतु मानव संसाधनों को सशक्त बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से पाँच प्रमुख क्षेत्रों प्रारंभिक शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं सह-पाठ्य गतिविधियों पर केंद्रित चर्चा हुई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन में देश के साझा विकास का रोडमैप बनेगा। इस बैठक में राज्यों के साझा विकास और विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा हो रही है। बैठक में एक साझा विकास एजेंडा को अंतिम रूप दे...