इंदौर, अप्रैल 1 -- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों बेसहारा कुत्तों के व्यवहार में काफी आक्रामकता देखने को मिल रही है और आम लोगों पर उनके हमले भी काफी बढ़ गए हैं। इसकी वजह को लेकर जानकारी देते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि शहर का साफ-सुथरा होना ही इन कुत्तों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दरअसल बहुत ज्यादा साफ-सफाई होने की वजह से शहर में मौजूद लगभग 2.5 लाख बेसहारा कुत्तों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। विशेषज्ञ इसी को उनके आक्रामक होने का कारण बता रहे हैं। उधर कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच स्थानीय प्रशासन बेसहारा कुत्तों की नसबंदी के सबसे बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है। कुत्तों के आक्रामक होने के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर नगर निगम (IMC) में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.