इंदौर, दिसम्बर 31 -- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कथित तौर पर दूषित पानी ने कहर बरपा दिया है। दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त होने से 8 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासन ने 3 मौतों की पुष्टि की है। वहीं,100 से ज्यादा लोगों को गंभीर दिक्कतों के साथ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और सभी मरीजों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। स्थानीय लोगों का दावा है कि दूषित पानी पीने के कारण उल्टी-दस्त की वजह से 8 लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बीमार पड़ने के बाद पिछले एक सप्ताह में 6 महिलाओं सहित 8 लोग दम तोड़ च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.