सहरसा, जनवरी 15 -- सहरसा, रंजीत। मधेपुरा रेल कारखाना में बनने वाले देश के सबसे शक्तिशाली 12 हजार हॉर्स पावर के इलेक्ट्रिक इंजनों के मेंटेनेंस के लिए तीसरा डिपो भी चालू हो गया है। तीसरा मेंटेनेंस डिपो गुजरात राज्य के साबरमती में बनाया गया है। इस डिपो में 501 से 800 वां यानी 300 इंजनों का मेंटेनेंस किया जाएगा। इंजन मेंटेनेंस कार्य फ्रांस की कंपनी एलस्ट्रॉम और भारतीय रेल के कर्मी करेंगे। साबरमती डिपो में 300 इलेक्ट्रिक इंजनों के मेंटेनेंस के लिए एलस्ट्रॉम ने भारतीय रेल से 62 मिलियन यूरो का अनुबंध किया है। जिसके तहत अगले पांच साल फरवरी 2031 तक एलस्ट्रॉम 300 इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगा। अनुबंध मुताबिक निर्धारित और आकस्मिक दोनों तरह के मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। साथ ही जरूरी सामग्रियों व स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति, इंजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.