रुडकी, मई 21 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया। बुधवार को रुड़की कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी की अध्यक्षता एवं रिजवान अहमद ब्लॉक अध्यक्ष के संचालन में संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी के सपने का भारत बहुत जल्दी बनने जा रहा है। आज उनकी मेहनत और दूरदर्शिता से ही पूरी दुनिया में भारत का स्थान सूचना प्रौद्योगिकी में पहले स्थान पर है। राजीव गांधी ने देश में गांव की सरकार का सपना पूरा किया। पंचायत राज एक्ट लागू कर और निचले स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की। देश के य...