बाराबंकी, नवम्बर 26 -- बाराबंकी। जैदपुर सीट से सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के संविधान को पूरी तरह से बदलना चाहती है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है और यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है। विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत विकास खंड सिद्धौर के ग्राम देवकली में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रावत ने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों को छह मौलिक अधिकार दिए गए हैं। समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, और संवैधानिक उपचारों का अधिकार। लेकिन वर्तमान सरकार लोगों के अधिकारों को पूरी तरह से छीनना चाहती है। संविध...