पटना, जनवरी 27 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा। हमारा राज्य लगातार विकास कर रहा है। अगले 5 वर्षों में और ज्यादा काम होगा, जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। बिहार और विकसित होगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके पहले मुख्यमंत्री पुनपुन प्रखंड के अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में टोले के वयोवृद्ध सिद्धेश्वर मांझी ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि आज हम आपके बीच आए हैं। आप सब जानते हैं कि हर साल स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर महादलित टोले में आते हैं और महादलित टोला में...