मधुबनी, नवम्बर 10 -- हरलाखी, एक संवाददाता। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बासोपट्टी में खजौली विधानसभा के एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी अरुण शंकर प्रसाद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। बासोपट्टी ईश्वर सचिदानंद पल्स टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रत्याशी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का हैलीपेड स्थल पर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश के विकास में नई गति प्रदान कर रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाए। कहा कि पूरे बिहार में एनडीए के समर्थन की लहर चल रही है और पहले चरण के मतदान में ही महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता के दिल में मोदी बसे हैं। मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। मोदी और नीतीश की जोड़ी एक और एक दो नहीं, बल्कि एक और एक ग्यारह है। इस बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.