संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। केन्द्र सरकार के बजट की समीक्षा करने के बाद विशेषज्ञों ने अपनी राय प्रस्तुत की। विशेषज्ञों की माने तो बजट दूरगामी विकास को गति देने वाला है। इस बजट से जहां देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही राजकोषीय संतुलन के साथ क्षमता निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने लोक लुभावन वायदों के बजाय देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष जोर दिया है। सभी क्षेत्र के विकास को विशेष पैकेज दिया गया है। सड़क, रेल पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। बाले अर्धशास्त्री राजकोषीय संतुलन के साथ क्षमता निर्माण पर है जोर राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद के अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रोहित कुमार राय ने कहा कि संघीय बजट 2026-27 में राजकोषीय अनुशासन के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जो...