मेरठ, अप्रैल 19 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा है कि देश के विकास के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव जरूरी है। इसके लिए देश की संसद के साथ आम सहमति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह व्यवस्था 2029 में नहीं, 2034 में संभव होगी। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सेमिनार आयोजित हुआ। ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर ने एक राष्ट्र, एक चुनाव की प्रस्तावना रखी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने समिति की रिपोर्ट बुद्धिजीवियों के सामने रखी। उन्होंने कहा भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है तो एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हों। दूसरे चरण में नगरपालिका, नगर पंचायत और नगर निगम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.