देहरादून, अप्रैल 30 -- राजनीतिक अखाड़ा की ओर से आरआईएमटी जोगीवाला में एक देश एक चुनाव विषय पर आयोजित संवाद में वक्ताओं ने कहा कि देश और राज्यों में बार-बार चुनाव बड़ी समस्या है। यह देश का बड़ा मुद्दा भी है। इससे समय के साथ धन की भी बर्बादी हो रही है। देश के विकास के लिए एक साथ चुनाव जरूरी है। संवाद में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष वाजपेयी चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से हो, देश में समय-समय पर बहुत सारे बदलाव हुए। खुशी की बात है कि बदलाव के क्रम में इस देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव की नई बहस चर्चा जन आंदोलन बने और देश में एक साथ सभी चुनाव कराकर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। कहा कि बदलती दुनिया और देश की आवश्यकता के अनुसार देश की सरकारों ने कानून में आवश्यकता के अनुसार शिक्षा की व्यवस्था में बदलवा हुआ तो अब युवा पीढ़ी को चुनाव की व्यवस्थ...