कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर देहात। केंद्रीय बजट को लेकर बुधवार दोपहर सर्किट हाउस माती में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ,जिला अध्यक्ष रेणुका सचान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर सतीश शुक्ल ने प्रेस वार्ता आयोजित की। यहां मंत्री ने केंद्रीय बजट को देश के विकास का मजबूत बजट बताया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस बजट को अभूतपूर्व बताया । उन्होंने कहा इस बजट में डिजिटल टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया गया है । भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए इस बजट में इसका प्रावधान किया गया है ।किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आय बढ़ाना मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक जीरो आयकर एवं दुर्लभ बीमारियों के लिए टैक्स से राहत दी गई है । सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पर विशेष ध्यान दिया गया है। तीर्थ नगरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। उच्च गति रेल कॉरिडोर विकसित कर...