पटना, फरवरी 2 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि बिहार अगले पांच वर्षों में देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों में शामिल होगा। बिहार में हो रहे विकास कार्यों को और तेज करने के लिए राज्य सरकार ने सात निश्चय 3 कार्यक्रम तय किये हैं। राज्य में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य है, जिस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिये जाएंगे। राज्यपाल सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित है। इसे आगे भी कायम रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 के पहले राज्य में बहुत कम काम हो पाया था। नवंबर, 2005 के बाद की सरकार ने ...