हरदोई, अप्रैल 30 -- बेनीगंज। कोथावां ब्लॉक सभागार में आयोजित एक राष्ट्र चुनाव कार्यक्रम में सबसे पहलगाम में मारे गये निर्दोष 28 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने आये हुए लोगों को जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सभी चुनाव एक साथ होने से देश को लाभ होगा। चुनाव में होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी। इससे राष्ट्र और ज्यादा मजबूत होगा। विकास दर भी बढेगी। इससे गरीब, किसान, मजदूर सभी को लाभ मिलेगा। एक चुनाव में सरकारी नौकरी में अध्यापक, राजस्व कर्मी लगाए जाते हैं जिससे स्कूल का कार्य बाधित होता ह। आमजन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आचार संहिता लग जाने से विकास कार्य भी बाधित होते हैं। खण्ड विकास अधिकारी रामकिशोर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित व...