आगरा, मई 15 -- आरबीएस कॉलेज के शिक्षा संकाय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मानवीय हितों के संप्रेषण संरक्षण एवं संवर्धन में ऑपरेशन सिंदूर की उपयोगिता : वर्तमान समय के विशेष संदर्भ में संगोष्ठी आयोजित की गयी। गुरुवार को आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि प्रो. अरुणोदय बाजपेई, विशिष्ट अतिथि प्रो. ललित मोहन शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने ने ऑपरेशन सिंदूर को आज के मानवीय मूल्यों के संरक्षण संवर्धन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की मनसा मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए ऑपरेशन सिंदूर आज की आवश्यकता थी। इससे समाज में देश में शांति सौहार्द और विकास का वातावरण बनेगा। आज की परिपेक्ष्य में ऑपरेशन सिंदूर अति आवश्यक था, जिससे मानव के मानवीय म...