मऊ, मार्च 24 -- मऊ। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के भगत सिंह मंच पर एक विचार गोष्ठी हुई। 'शहीदे आज़म भगत सिंह और आज का समय विषय पर हुई विचार गोष्ठी कुमारी आंचल और जाह्नवी की क्रांतिकारी गीतों से शुरू हुई। जन संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भगत सिंह भारत के एक महान क्रांतिकारी थे। जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। अविभाजित भारत में जन्मे भगत सिंह बचपन से ही क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने लगे थे। 'इंकलाब-जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद' ये इंकलाबी नारे देकर जंगे आजादी में नई दिशा देने वाले शहीदे आजम भगत सिंह भारत ही नहीं बल्कि एशिया में साझा विरासत क्रांतिकारी के प्रती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.