जमशेदपुर, दिसम्बर 3 -- जमशेदपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती 9:30 बजे सोनारी चित्रगुप्त भवन में 3 दिसंबर को मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा जी के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी लाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ मनोज कुमार सिन्हा , संजीव सिन्हा , श्याम बिहारी लाल , अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, अमरेन्द्र मलिक, शशांक शेखर, सुनील कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.