प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में भारत रत्न और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने कक्षा अध्यापक जयद्रथ के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया, जिसके बाद छात्रा दिव्यदर्शनी गिरी ने मंच संचालन किया। छात्र-छात्राओं ने विविध प्रस्तुतियां दीं। तमन्ना यादव और सरोष सिंह ने प्रेरक कविता प्रस्तुत की, जबकि अंकुर दुबे और कुणाल दुबे ने उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर हिंदी व अंग्रेजी में व्याख्यान दिए। सांस्कृतिक प्रमुख जयद्रथ ने विद्यार्थियों से डॉ. प्रसाद की सादगी और राष्ट्र सेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रमोद...