लोहरदगा, जनवरी 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के पीएन स्मार्ट स्कूल बंजार किस्को में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास और राष्ट्र प्रेम की भावनाओं के साथ मनाया गया। स्कूल के सचिव मंगनू प्रसाद साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूली बच्चों ने परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश, संविधान, राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान और नागरिक कर्तव्यों को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने की सार्थकता इस बात में है कि हम उन आदर्शों का सम्मान करें, जिनकी बुनियाद पर आधुनिक भारत का निर्माण हुआ है। स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। गणतंत्र दिवस हमें देश के प्रति समर्पित होना सिखाता है।स्कूल के सचिव...