शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर ने गन्ने की प्रजाति 17231 को अन्य चार राज्यों में उगाने की शोध समितियों की मंजूरी दे दी है। दस साल की मेहनत के बाद 2022 में यह प्रजाति विकसित की गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कुल 25 फसलों की कुल 184 नवीन किस्मों को स्वीकृति दी है। इसके तहत गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की किस्म को.शा. 17231 को भी स्वीकृति मिली। ये प्रजाति उत्तर प्रदेश के अलावा अब हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं राजस्थान के लिए भी उपलब्ध होगा। केन्द्रीय समिति की स्वीकृति के बाद अब यह अन्य कई प्रदेशों में भी सफलतापूर्वक उगायी जा सकेगी। इस किस्म के ब्रीडर डा. अरविंद कुमार ने बताया कि यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी है। इस किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 86.35 टन प्रति हेक्टेयर तथा चीनी परता 13.9...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.