मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के हितों पर काम कर उन्हें सशक्त बना रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश से कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। देश में एनडीए सरकार नहीं होती तो किसान सम्मान निधि नहीं मिलता। वे मंगलवार को रेवा रोड स्थित एक होटल में जिला कार्यसमिति की बैठक सह किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। मंच संचालन सतेन्द्र सिंह ने किया। समारोह में भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, प्रदेश उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.