मुरादाबाद, जनवरी 20 -- देश के किसानों को एमएसपी गारंटी कानून चाहिए। कानून बनने से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को फसल के अच्छे दाम मिलेंगे। शोषण से मुक्ति मिलेगी। देश की सरकार बड़े उद्योगपति और व्यापारियों की है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए अब आंदोलन ही एक रास्ता बचा है। हमारा संगठन वैचारिक क्रांति ला रहा है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैट मंगलवार को यहां किसान एकता सम्मेलन में बोल रहे थे। उनका क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ। अभनपुर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नजदीक स्थित कार्यक्रम स्थल पर गांव और शहर के किसान भारी भीड़ के साथ मौजूद रहे। वह संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के पेट्रोल पंप पर रुके। यहां से वह ट्रैक्टर को चलाकर सिरसी रोड होते हुए किसान सम्मेलन में पहुंचे। यहां पर गुड्डू कुरैशी, ऋषिपाल...