देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एसएन सचान ने कहा देश के किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्टी का प्रयास होगा की सभी को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 के चुनाव में भागीदारी के लिए तैयार करेंगे। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि देहरादून के समस्त आध्यात्मिक विषयों, गंगा की शुद्धता और पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम किया जाएगा। इस दौरान इस अवसर में प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, आभा बर्तवाल, डॉ राकेश कुमार पाठक, सोनम, प्रियांशु शुक्ला, पंकज नौडियाल और सईद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.