नई दिल्ली, मार्च 24 -- सड़कों पर लगे टोल प्लाजा आम जनता से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। सरकार की तरफ से लोकसभा में इस बात की जानकारी दी गई। इसके मुताबिक ऐतिहासिक ग्रांड ट्रंक रोड पर स्थित एक टोल प्लाजा, दिल्ली मुंबई हाई वे पर स्थित एक टोल प्लाजा और भारत के सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक टोल प्लाजा देश के सबसे कमाऊ टोल एकत्र करने वाले प्लाजास् में शामिल हैं। इतना ही नहीं यह प्लाजा पिछले पांच सालों में हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। यह तब है जब कोविड की वजह से शुरुआती सालों में व्यापार और आवाजाही ठप्प रही थी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 20 मार्च को लोकसभा में दी जानकारी के मुताबिक गुजरात के एनएच-48 के वडोदरा-भरूच हिस्से पर लगा भरथना प्लाजा देश का सबसे कमाऊ प्लाजा है। इसने पिछले पांच सालों में 2 हजार करोड़ से ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.