अल्मोड़ा, जून 26 -- अल्मोड़ा। आपातकाल की बरसी पर गुरुवार को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा ने प्रेस वार्ता की। जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षा में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने आपातकाल के दौरान के हालात बताए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुनावी व्यवस्था का दुरुपयोग कर जीत दर्ज की। जिसे हाईकोर्ट ने गलत माना और उनके चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया। इससे तिलमिलाई इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी। लोगों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगा दी। इसके विरोध में जय प्रकाश नारायण की अगुवाई में आंदोलन हुआ। लेकिन सरकार ने जो लोग भी आंदोलन के समर्थन में आगे आए उन्हें जेल भेज दिया। इसके चलते आज के दिन को काला दिवस के रूप में मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.