चंदौली, अगस्त 13 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं देश के अमर शहीदों को याद किया गया। साथ में देशभक्ति गीत और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौराज लोग काफी उत्साहित दिखे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्लॉक मुख्यालय सहित शिक्षण संस्थान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। यह हमारी एकता, आजादी और बलिदान का प्रतीक है। इसे हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी इसके महत्व से रूबरू कराना चाहिए। वहीं कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जयप्रकाश रावत के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.