मेरठ, जनवरी 31 -- मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित ग्रीन लीव मंडप में मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूल समिति मवाना ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम आयोजित किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा तथा अमर शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। समिति के सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित और शहीदों को नमन किया। सरस्वती वंदना एमवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात गणेश वंदना की गई। 15 स्कूलों के बच्चों ने 28 प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले समिति अध्यक्ष धीरु यादव व सचिव सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीराम मलिक, मुख्य अतिथि पालिका मवाना के चेयरमैन अखिल कौशिक को तिलक लगाकर, पटका पहनाया और स्मृति चिह्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.