फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर निकली है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से लोगों में भरोसा बढ़ा है। गुरुवार को सूरजकुंड मेले के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने यह दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सीधा लाभ मिला है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने आम लोगों का जीवन बदला है। सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज भारत की पहचान विश्व स्तर पर मजबूत हुई है। विदेशी निवेश बढ़ा है और भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। देश को लेकर लोगो...