मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील पासी ने रविवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जय हिंद यात्रा और जय हिंद सभा पर चर्चा की। इसके बाद पासी ने पत्रकारों को यात्रा व सभा के संबंध जानकारी दी। बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा और सभा का नेतृत्व कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई करेंगे। उनके साथ बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी रहेंगे। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर और सीजफायर पर लोकसभा में चर्चा से भागने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। कहा कि अमरिकी राष्ट्रपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.