नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर काम करूंगा। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल की अराजक और भ्रष्टाचारी सरकार को वहां की जनता हटाना चाहती है। देश को सुरक्षित रखने के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन में परिश्रम करते रहने वाले कार्यकर्ता पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान जरूर जाता है। लाखों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपनी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ाया है। उन्होंने युवा राजनीतिज्ञों के लिए कहा ...