कन्नौज, नवम्बर 11 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के गोमती देवी आदर्श इंटर कालेज में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रबन्धक विजय मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अबुल कलाम देश की शैक्षिक व्यवस्था के उन्नायक थे। उन्होंने बताया कि कलाम साहब कवि, लेखक, पत्रकार व भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीन दुबे, तारिक बशीर, संदीप त्रिवेदी, सीमा बानो, प्रधानाचार्य प्रबल प्रताप सिंह, राम प्रकाश, सतीश चन्द्र, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, कमलेश कुमार गजेन्द्र सिंह, शिव कुमार कर्मा, सीमा मिश्रा, आरिफ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.