धनबाद, जनवरी 20 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। भाजपा सरकार देश की विरासतों का नाम बदलने में लगी है, जबकि उनमें से एक भी धरोहर को उन्होंने नहीं बनाया है। यह कहना है राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह का। वह सोमवार को सिजुआ स्थित कतरास क्लब में आयोजित यूनियन के बीसीसीएल जोनल प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बजेंद्र सिंह ने व संचालन बिमलेश चौबे ने किया। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार की संभावनाएं, विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही नए श्रम कानून, मनरेगा सहित मजदूरों से जुड़े मुद्दों और उससे उत्पन्न समस्याओं पर विमर्श हुआ। 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। बेरमो विधायक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.