नई दिल्ली, मई 25 -- रामनारायण श्रीवास्तव नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गठबंधन के मुख्यमंत्रियों की बैठक के जरिये टीम एनडीए का मजबूत संदेश देते हुए आगामी चुनावी मोर्चे के लिए न केवल खुद को तैयार किया है, बल्कि विपक्ष के मंसूबों को भी ध्वस्त करने की कोशिश की है। बैठक में प्रधानमंत्री का पूरा जोर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एकजुटता पर था। बैठक में जो दो प्रस्ताव पारित किए गए वह भी एनडीए की भावी राजनीतिक रणनीति के महत्वपूर्ण पहलू हैं। पहला प्रस्ताव भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई देने के लिए पारित किया गया। दूसरे प्रस्ताव में आगामी जनगणना के दौरान जातिगत आंकड़ों के संकलन के सरकार के फैसले की सराहना की गई। यह कदम खासतौर पर बिहार जैसे राज्य में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.