रांची, अगस्त 28 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राजनीति की नफरत में डूबे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने न केवल बिहार की संस्कृति का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का तिरस्कार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके लिए देश की मातृशक्ति से राहुल और तेजस्वी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मां पूज्य होती है। मां त्याग, तपस्या, संस्कार और ममता की सजीव प्रतिमूर्ति होती है। मां का अपमान करना, केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता और संस्कारों का अपमान है। कांग्रेस-आरजेडी को समझना चाहिए कि जिस मां ने गरीबी में रहकर बेटे को ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए, उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.