देहरादून, जनवरी 20 -- देहरादून। देश की मजबूती संस्कृति की रक्षा से जुड़ी है। ये बात पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त व लेखक उदय माहुरकर ने मंगलवार को सजग इंडिया और भारत हिमालय युवा संगठन की और से सीआईएमएस कॉलेज में "राष्ट्र प्रथम, संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने सोशल मीडिया और अश्लील सामग्री के दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए सख्त नियंत्रण की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि हिमानी वैष्णव ने युवाओं से संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगमोहन राणा ने की। सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने ऐसे राष्ट्रहित से जुड़े आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में अंशुमन, डॉ. अंजना गुसाईं, कर्नल जेएस नेगी, मेजर ललित सामंत, देवल शर्मा, लोकगायक रोहित चौहान,...