नई दिल्ली, मई 14 -- राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की और वर्दी धारण करने वाली महिलाओं के सम्मान का आह्वान किया। हालांकि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की ओर से कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के एक दिन बाद आई है। मंत्री के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। उन्होंने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य हैं। इससे न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचती है बल्कि यह देश की बेटियों का भी अपमान है जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.