कौशाम्बी, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि बापू आधुनिक इतिहास की एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। भारत में राष्ट्रपिता के रूप में विख्यात गांधी के जीवन और कार्यों ने विश्व पर गहरा प्रभाव डाला है। वह अहिंसा और सत्य के प्रति समर्पित थे। उन्होंने दलितों के अधिकारों और सामाजिक समानता के लिए संघर्ष किया और अस्पृश्यता (छुआछूत) को खत्म करने की वकालत की। देश गांधी जी के आदर्शों और उनके विचारों पर ही आगे बढ़ सकेगा, क्योंकि वह इस देश के लिए एक प्रेरणा हैं। इस मौके पर दीपक पांडेय, महेंद्र मिश्र, अशोक पांडेय, सचि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.