रांची, सितम्बर 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि जेन जेड का आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ है। देश की नई पीढ़ी भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी मुखर है कि वह निशिकांत दुबे समेत भाजपा के अन्य नेताओं को देखना तक नहीं चाहती है। राहुल गांधी युवाओं के हक और अधिकार की बात कर रहे हैं। उन्होंने वोट अधिकारी यात्रा निकाली और वोट चोरी की बात की, जिससे भाजपा नेताओं में बौखलाहट का माहौल है। यही कारण है कि निशिकांत दुबे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...