लातेहार, अप्रैल 1 -- लातेहार हिटी । जिले में सोमवार को ईद का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने देश की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। लातेहार शहर की जामा मस्जिद अंबाकोठी में मौलाना शोएब रजा और नौशाद रजा ने नमाज पढ़ाई। मिल्लत मस्जिद अम्बाटिकर में मौलाना शफीउल्लाह हमजदी, नूरी जामा मस्जिद डुरुआ में मौलाना केसर रजा, मौला अली मस्जिद स्टेशन में हाफिज जमाल साहब और करकट मस्जिद में मौलाना कारी इरफान रजा ने नमाज अदा कराई। सदर प्रखंड के नावागढ़, तरवाडीह, धनकारा, सासंग, डीही, निंदिर, बारियातु, पोचारा और इचाक की मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। लोग नए कपड़े पहनकर घरों को सजाए। मिठाइयों और पकवानों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.