गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के शर्ट उतार प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता, इनोवेशन एवं नेतृत्व का लोहा मान रहा था, तब कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उसे देश की प्रतिष्ठा से कोई सरोकार नहीं है। अरविंद सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी दुनिया के सामने भारत को शर्मिंदा करने की सक्रिय कोशिश की है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी के उकसावे पर की गई यह घिनौनी हरकत कांग्रेस पार्टी के पूर्ण वैचारिक पतन को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, ...