पटना, फरवरी 21 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस का एक ही लक्ष्य रह गया है, देश की छवि खराब करना। एआई समिट में विरोध प्रदर्शन कर आखिर कांग्रेस क्या साबित करना चाहती है। यह सिर्फ देश की छवि बिगाड़ने की गहरी साजिश है। कांग्रेस के इस कुकृत्य पर देशभर में लोग थू-थू कर रहे हैं। क्या हार की हताशा में कोई इतना नीचे गिर सकता है? कांग्रेस ने जो किया है, उसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...