संभल, अक्टूबर 5 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की स्थित इमाम बारगाह में शुक्रवार को एक मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मरसिया श्रीगंगानगर राजस्थान से आये माहिर रजा और उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को मौलाना मीसम अब्बास ने सम्बोधित किया कहा कि युवाओं को मोबाइल में समय खराब ना करें। बहुत ही कीमती समय है इसे कामयाब बनाये। अच्छे कोचिंग सेंटर मे कोचिंग करें और उच्च शिक्षा प्राप्त करें डाक्टर बने, डीएम, एसपी, इंजीनियर बनें। अपने देश की सेवा करें। जिससे देश में खुशहाली और समृद्धि आये किसी भी देश का युवा ही सर्वोत्तम होता है। वहीं देश की गरीबी को दूर कर सकता है। मजलिस के अंत मे मौलाना ने रसूल के नवासे हजरत ईमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को तीन दिन की भूक और प्यास का जब जिक्र किया तो लोग रोने लगे। इस अवसर पर शबलू, शोबी, शाजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.