रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। रमजान का पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख नमाज अदा कर शहर की खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआ कर रहे हैं। रोजेदारों ने बताया कि मस्जिदों और घरों से कुरान शरीफ की तिलावत की आवाज आनी शुरू हो जाती है। जिस तरह नमाज पढ़ना हर मुसलमान के लिए फर्ज है उसी तरह रोजे रखना भी खुदा ने फर्ज करार दिया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। शहर स्थित जामा मस्जिद में रोजेदार हर रोज नमाज अदा कर देश में अनैन चैन की दुआए मांग रहे हैं। रोजेदार साहिल, फहीम, सुहैल, सलमान का कहना है कि रमजान के पाक महीने में मांगी गई दुआ अल्हा ताला जरूर पूरी करते हैं। इस पाक महीने को रहमतों का महीना कहा जाता है। प्यास की शिद्दत, भूख की तड़प, गर्मी की तपिश होने के बाद भी एक-एक रोजेदार खुदा का शुक्रिया अदा करता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.